Bhopal News: महिलाओं के दो गुटों में जूतमपैजार

Share

Bhopal News: रंग मतभेद को लेकर घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को तंज मारने पर हुआ था विवाद, दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
घरेलू हिंसा पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। यदि सोच अच्छी नहीं हैं तो वह मुसीबतें पैदा कर देती है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में पहुंचा है। घटना संभ्रात परिवारों की एक कॉलोनी की है। जिसमें रंग मतभेद को लेकर महिला तंज कसती थी। इसी बात को लेकर पूर्व में पहले संग्राम हो चुका था। उसी बात पर दोबारा महिलाओं के बीच जमकर जूतमपैजार हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष एक—दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने इस घटना में मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर बेटी को बता रही थी महिला अपनी पुरानी कहानी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 3 जुलाई की सुबह लगभग सात बजे हुई थी। जिसमें एक पक्ष की तरफ से 36 वर्षीय महिला ने प्रकरण दर्ज कराया। वह घटना के वक्त स्कूल बस में बैठाने के लिए बच्ची को ले जा रही थी। उसका आरोप है कि उसे गली से निकलने पर देख लेने की धमकी दी थी। जबकि दूसरे पक्ष से पीड़िता की उम्र 45 साल है। उसने बताया कि आरोपी महिला स्कूल जा रही बेटी से बोल रही थी कि यह वही काली भैस है जिसको मम्मी—पापा ने पीटा था।  इसके अलावा आरोपी महिला ने उसे अपशब्द भी बोले थे। उसने पत्थर उठाकर भी मारा। हालांकि उसे वह नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में 124—126/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Cyber crime : शादी के लिए बायोडाटा डाला है तो यह समाचार आपको सचेत करने वाला है
Don`t copy text!