Bhopal News: तीन दिन बाद आगजनी की एफआईआर दर्ज 

Share

Bhopal News: दो वाहनों को लगाई गई थी आग, ऐसा करने वाले शख्स की नहीं हो पाई पहचान

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। यह वारदात तीन दिन पहले हुई थी। जिसमें आगजनी कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में हुई थी। यहां दो वाहनों को जलाकर राख में तब्दील कर दिया गया था। ऐसा करने वाला शख्स कौन है यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश शुरू कर दी है।

आग लगाते हुए दिखाई नहीं दिया

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 23 जुलाई की सुबह हुई थी। जिसमें आगजनी 03/23 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच एएसआई ओमपाल यादव (ASI Ompal Yadav) कर रहे थे। एक वाहन उमेश धुर्वे (Umesh Dhurve) पिता सिद्ध कुमार धुर्वे उम्र 19 साल का था। वह बिजासेन नगर (Bijasen Nagar) में रहता है। दूसरा वाहन सोनू सिंह ठाकुर (Sonu Singh Thakur) पिता धन सिंह ठाकुर उम्र 32 साल का था। पुलिस ने बयानों के आधार पर 437/23 धारा 435 (आगजनी का प्रकरण) 24 जुलाई को दर्ज कर लिया है। उमेश धुर्वे ने बताया कि उसकी मोपेड एमपी—04—जेडसी—7142 में आग लगाई गई थी। इस वाहन को खरीदे हुए एक साल भी नहीं बीता है। वहीं सोनू सिंह ठाकुर की बाइक एमपी—04—क्यूपी—5563 को आग लगाई गई। दोनों व्यक्तियों ने आग लगाते हुए किसी को नहीं देखा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: नर्सिग छात्रा की जान बचाने के पहले अस्पताल ने मांगी मोटी रकम
Don`t copy text!