Bhopal Cyber Fraud: महिला ने किया था कॉल, दो किस्त में निकाले 68 हजार रुपए

भोपाल। एचडीएफसी का कर्मचारी बनकर सायबर जालसाजों ने एक व्यक्ति के खाते से 68 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
महिला ने कॉल कर बताए थे क्रेडिट कार्ड के नए ऑफर
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार सार्थक सोनी पिता बाल मुकुंद सोनी उम्र 35 साल बावडिया कला स्थित रोहित नगर (Rohit Nagar) के नजदीक साऊथ सिटी इंक्लेव (South City Enclave) में रहते हैं। वे प्रायवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सार्थक सोनी (Sarthak Soni) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद उनके पास 4 मई की शाम को एक महिला ने कॉल किया। उसने एचडीएफसी कंपनी का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के नए ऑफर बताए। इसके बाद फोन कट गया फिर उनके पास व्हाट्स एप पर कॉल आया। जिसके बाद उनसे धोखे से कार्ड के चार अंक हासिल कर लिए। उसके बाद उनके खाते से दो किस्त में 68 हजार रुपए निकल गए। पीड़ित के पास किसी तरह का ओटीपी भी नहीं आया था। इसलिए फर्जीवाड़े को लेकर उन्हें बैंक के किसी कर्मचारी पर संदेह भी है। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 210/26 दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।