Bhopal Cyber Fraud: शादीशुदा महिला सायबर जालसाजों के लालच में आकर हनी ट्रैप हुई

Share

Bhopal Cyber Fraud: यूके से गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी के अलावा डॉलर वाले पार्सल को छुड़ाने के नाम पर ऐंठ लिए एक लाख 47 हजार रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला को सायबर जालसाजों ने योजनाबद्ध तरीके से जाल में फंसाकर उससे एक लाख 47 हजार रुपए ऐंठ लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने एनआरआई बनकर पहले व्हाट्स एप के जरिए दोस्ती की थी। जिसके बाद यूके से गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी के अलावा गिफ्ट में डॉलर का पार्सल छुड़ाने के एवज में यह रकम ऐंठी गई। ठगी का अहसास होने पर पति से मदद मांगते हुए पीड़ित महिला ने सायबर की राष्ट्रीय हेल्पलाइन से संपर्क किया था। इस मामले की जांच अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने पहले की थी।

अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र लगभग 27 साल है। वह अशोका गार्डन के बी—सेक्टर में रहती है। आरोपी ने सबसे पहले 4 अप्रैल को संपर्क किया था। उसने अपना नाम विपिन गुप्ता (Vipin Gupta) बताया था। पहले आरोपी व्हाट्स एप पर चैटिंग करता रहा। इसके बाद वह वीडियो कॉल पर भी बातचीत करने लगा। आरोपी ने अपने आपको एनआरआई (NRI) बताया था। पीड़िता के साथ उसने तीन दिन बातचीत की थी। इसके बाद वह बोला कि वह उसकी बेस्ट फ्रेंड है। इसलिए वह उसको कुछ गिफ्ट यूके से भेज रहा है। पीड़िता ने उसे लेने से इंकार भी किया लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद उसको दूसरे नंबर से अगले दिन यह बोलकर कॉल आया कि उसके नाम पर एक गिफ्ट आया है। उसके भीतर गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी है। जिसके लिए उसे टैक्स देना होगा। इसके बाद डॉलर को भारतीय रुपए में बदलने के नाम पर पैसा ऐंठा गया। ऐसे करते हुए 11 अप्रैल तक उससे किस्त में एक लाख 47 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। यह सारी रकम बैंक आफ बडौदा (Bank Of Baroda) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के खातों से पीड़िता ने ट्रांसफर की थी। इसके बाद जालसाज ने डॉलर और विदेश से जेवरातों की डिलीवरी न लेने पर क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की छापामारी और गिरफ्तारी का भय दिखाकर डराया जाने लगा। वहीं विपिन गुप्ता ने भी दबाव बनाया वह उसको अश्लील वीडियो (Video) और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इन बातों से परेशान होकर उसने रिश्तेदारों की मदद से सायबर क्राइम (Cyber Crime) में अपनी शिकायत दर्ज कराई। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने इस मामले में 06 मई को प्रकरण 200/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   JK Hospital IT Manager: 12 दिन फरारी की पूरी कहानी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!