Bhopal Molestation News: पेंट की जिप खुली थी, सामने महिला लगा रही थी झाड़ू

Share

Bhopal Molestation News: पिता बोला ‘मेरी बेटी कहीं भी मैं हाथ लगाउं’, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) से दो छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। पहला मामला देहात इलाके का है। जिसमें आरोपी पेंट की जिप खोलकर सामने झाडू लगा रही महिला को देख रहा था। इधर, हबीबगंज इलाके में पति—पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पति पर आरोप है कि वह बेटी को बुरी नीयत से टच करता है। गुस्साई पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वेल्डिंग का काम करता है पिता

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया बुधवार शाम चार बजे मल्टी 12 नंबर इलाके में एक छेड़छाड़ की घटना हुई थी। पीड़िता 15 वर्षीय नाबालिग है। आरोपी उसका पिता है जो वेल्डिंग का काम करता हैं। पुलिस ने धारा 354,7/8 (छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वेंडिंग का काम करता है। मामले की जांच कर रही एसआई सुनीता भलराय (SI Sunita Bhalrai) ने बताया नाबालिग उसके माता—पिता और दो छोटी बहनों के साथ रहती है। वह कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती है।

हाथ लगाने पर हुआ विवाद

जांच अधिकारी ने बताया उसकी मां सिलाई का काम करती है। घटना वाली शाम पिता हॉल में सो रहा था। वहीं पास में बैठी नाबालिग टीवी देख रही थी। अचानक पीछे से पिता बेटी के शरीर को बुरी नीयत से हाथ लगाने लगा। डर के कारण नाबालिग मां के पास पहुंचकर पिता की करतूत (Bhopal Molestation News) के बारे में बताया। गुस्से में पत्नी ने आरोपी से पूछा तो वह बोला बेटी मेरी है, मैं उसे कहीं भी हाथ लगा सकता हूं। जिसके बाद पत्नी नाबालिग को लेकर थाने पहुंची। इधर, 32 वर्षीय महिला ने बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: राजकोट एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक

विरोध करने पर दोनों हाथ पकड़े

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है। पीड़िता मूलत: विदिशा (Vidisha) की रहने वाली है। जो इमलिया गांव में रहती है। उसका पति खेती—किसानी करता है। घटना वाली दोपहर महिला झाडू लगा रही थी। तभी सामने आरोपी लाखन सिंह राजपूत (Lakhan Singh Rajput) खड़ा था। लाखन की पेंट की जिप खुली थी। वह महिला को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था। महिला ने नजरअंदाज किया तो आरोपी उसके पास आ गया। लाखन ने महिला का पहले एक हाथ पकड़ लिया। महिला ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसके दोनों हाथ दबोच लिए। शोर मचाने पर परिजन बाहर आ गए थे। जिसे देखकर आरोपी भाग गया।

Don`t copy text!