Bhopal News: पति—पत्नी के बीच घरेलू कलह

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में स्टॉफ नर्स हैं पीड़िता, कई आवेदन थाने में दे चुकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हमीदिया अस्पताल की एक महिला स्टॉफ नर्स से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी उसका पति ही है। जिसके खिलाफ महिला पहले भी दो थानों में शिकायत दे चुकी है। दोनों के बीच न्यायालय में केस भी चल रहा है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गाली—गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले पीड़िता ने जिन दो थानों में आवेदन दिया था वहां एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

यह बोलकर घर से निकालने लगा

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 21—22 मार्च की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे 220/22 धारा 294/323/190 (गाली—गलौज, मारपीट और थाने जाकर एफआईआर करने से रोकने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी बालाघाट निवासी लिखन लाल (Likhan Lal) है। शिकायत 35 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता हमीदिया अस्पताल में स्टॉफ नर्स है। दोनों के दो बच्चे है। एक 11 और दूसरा छह साल का बेटा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे ही हालत में उसके साथ मारपीट करता था। वह उसके चरित्र पर भी शंका करता था। दोनों का तलाक का केस न्यायालय में चल रहा है। पिछले दो साल से वह दोनों बच्चों के साथ कोटरा सुल्तानाबाद स्थित मकान में रह रही है। महिला हमीदिया अस्पताल में स्टॉफ नर्स है। घटना वाली रात लगभग साढ़े आठ बजे वह घर पहुंची थी। तभी आरोपी उसके पीछे—पीछे घर पहुंच गया। दरवाजा खोला तो सामने आरोपी लिखन लाल खड़ा था। वह पत्नी को धक्का देकर घर के भीतर घुस गया। उसका बोलना था यह घर उसका है। इसलिए वह इस घर को खाली करे और दोनों बच्चों के साथ कहीं और जाकर रहे। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। झगड़े में उसका मोबाइल भी टूट गया है। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ कोलार और कोहेफिजा थाने में घरेलू हिंसा का आवेदन पीड़िता दे चुकी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, डरकर खाया जहर

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!