Bhopal News: आम रोड पर पार्टी मना रहे लड़कों ने युवती को छेड़ा

Share

Bhopal News: रास्ता मांगने पर भाई से हुआ विवाद, उसको पीटकर जख्मी किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के टीटी नगर इलाके से एक दबंगई दिखाने की घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी अपना जन्मदिन सड़क पर मना रहा था। तभी वहां से निकल रहे भाई—बहन ने रास्ता मांगा तो उन्हें पीटा गया। इतना ही नहीं युवती के साथ अभद्रता भी की गई।

आरोपियों की तलाश जारी

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर की रात लगभग पौने बारह बजे 354/294/323/506/34 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पवन (Pavan), सन्नी और मनीष (Manish) है। पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह हर्षवर्धन नगर इलाके में रहती है। वह घटना वाले दिन भाई के साथ घर जा रही थी। रविवार रात लगभग नौ बजे पवन अपना जन्मदिन मना रहा था। उसके साथ कई अन्य लड़के भी थे। भाई—बहन उसी पार्टी के बीच से निकलने के लिए रास्ता मांगा तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान युवती के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ भी की गई। इस मामले में किसी भी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पतंजलि स्टोर का चोरों ने तोड़ा ताला 
Don`t copy text!