Bhopal News: डी—मार्ट कर्मचारी बलात्कार मामले में गिरफ्तार

Share

Bhopal News: अपनी रिश्तेदार को झांसा देकर इंदौर में किया उसके साथ गंदा काम

Bhopal Honor Killing
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डी—मार्ट के एक कर्मचारी को बलात्कार (Bhopal Rape News) के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी दूर का रिश्तेदार बताया (Relative Rape Case) जा रहा है। वारदात से पहले उसने आत्मदाह की धमकी देकर उसको बुलाया था। फिर इंदौर के एक कमरे में उसके साथ एक महीने तक उसका शारीरिक शोषण (Collage Student Rape News) किया। कॉल डिटेल के जरिए पुलिस पीड़िता तक पहुंची थी।

टैक्सी से ले गया इंदौर

गौतम नगर थाना पुलिस ने रविवार शाम लगभग सात बजे बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ 751/21 धारा 366/376—2एन (झांसा देकर अगवा करना और कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है। शिकायत जिला​ सिहोर निवासी 20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह गीतांजली कॉलेज (Geetanjali Collage Crime News) से बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी उसके दूर का रिश्तेदार है। घटना 20 नवंबर की है। आरोपी ने युवती से फोन पर बातचीत की थी। उसका कहना था कि वह उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने विरोध किया तो खुद को खत्म करने की बात करने लगा। पीड़िता डर गई और वह आरोपी से मिलने राजी हो गई। दोनों डीआईजी बंगला स्थित चौराहे पर मिले। वहां से टैक्सी बुक करके वह उसे इंदौर शहर ले गया। वहां किराए के कमरे में उसे रखा था। इधर, परिजनों ने गौतम नगर थाने में गुम 103/21 दर्ज किया था। आरोपी ने उसे कमरे में रखा था। जहां उसके साथ एक महीने तक कई बार बलात्कार (MP Rape News) किया। मामले की जांच एसआई प्रियम्बदा सिंह (IS Priymbda Singh) कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: कमलनाथ के पूर्व ओएसडी को मांगनी पड़ी पुलिस से मदद

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Shahdol News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!