MP Political News: दमोह की जेल में बंदियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

Share

MP Political News: बसपा विधायक रामबाई के देवर के इशारे पर किया गया हमला, जेल प्रशासन ने शुरु की जांच

MP Political News
मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय

दमोह। बसपा से विधायक राम बाई सिंह परिहार (BSP MLA Ram Bai Singh Parihar) के देवर चंदू सिंह फिर सुर्खियों में हैं। मामला मध्यप्रदेश (MP Political News) के दमोह जिले में स्थित जेल का है। यहां बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें एक गुट रामबाई के देवर का बताया जा रहा है। जिसके इशारे पर हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।

जेल मुख्यालय लेगा फैसला

दमोह (Damoh Political News) के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार का एक परिवार एक साल पहले भी सुर्खियों में था। उस वक्त उनके पति गोविंद सिंह (Govind Singh) की गिरफ्तारी को लेकर मामले ने तूल पकड़ा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा था। ताजा मामला दमोह के चिरईचोंच में रहने वाले शेरा खान से जुड़ा है। उसको शुक्रवार शाम जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। उसके अंगूठे में धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसका आरोप है कि उस पर देवेन्द्र चौरसिया हत्या (Devendra Choursia Murder) के आरोपी चंदू सिंह के इशारों पर हमला कराया गया। चंदू सिंह पथरिया विधायक का देवर है। उसका आरोप है कि चंदू सिंह (Chandu Singh) जेल के भीतर बंदियों से उगाही कराता है। उसका जो कहना नहीं मानता है उसको पिटवाता है। हालांकि जेल अधीक्षक सीएल प्रजापति (Suprident Chhote Lal Prajapati) ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। शेरा खान ने एक दिन पहले रात को दूसरे गुट पर हमला किया था। जिसके बाद दूसरे गुट ने सुबह उसको जेल में तलाशकर हमला किया। दोनों गुटों को फिलहाल अलग—अलग बैरक में कर दिया है। जांच प्रतिवेदन भोपाल जेल मुख्यालय भेजा जाएगा। जहां से बंदियों को दूसरे जेल शिफ्ट करने को निर्णय मुख्यालय के आला अधिकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिग्मा फैक्ट्री कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़ा 

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!