Bhopal Property Fraud: ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Property Fraud: मीनाल का मकान गिरवी रखकर लिए थे 89 लाख रुपए, अब रजिस्ट्री से मुकरा दूसरा कारोबारी

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कारोबार में घाटे से बचने पैसा लेकर एक व्यक्ति अपने करार से मुकर गया। यह मामला भोपाल सिटी (Bhopal Property Fraud) के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। यह फर्जीवाड़ा 89 लाख रुपए का है। पीड़ित ने यह रकम मीनाल में स्थित मकान के बदले में दी थी। पीड़ित ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। जबकि सौदे के बाद प्लॉस्टिक बोतल काटकर बेचने वाले कारोबारी ने मीनाल का मकान बेचने का करार किया था। अब वह अपने इस अनुबंध से मुकर (Bhopal Breach Of Trust) रहा है।

घर पर ताला लगाकर भागा

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात लगभग नौ बजे 60/22 धारा 420/406 (जालसाजी और गबन) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत विनोद कुमार गुप्ता पिता राजाराम गुप्ता उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। वह नीरजा नगर पिपलानी इलाके में रहता है। इस मामले में आरोपी बृजपाल सिंह (Brijpal Singh) है। उसका प्लास्टिक बोटल को काटकर बेचने का कारोबार है। जबकि विनोद कुमार गुप्ता (Vinod Kumar Gupta) ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। आरोपी से उसका परिचय था। उसने आर्थिक मदद मांगी थी। इसके बदले में आरोपी ने मीनाल में स्थित मकान को रजिस्ट्री कराने का करार किया था। बृजपाल सिंह ने 89 लाख रुपए (Bhopal Gaban) लिए थे। यह भुगतान चैक के जरिए किया गया था। मामले की जांच पहले एसीपी कार्यालय से की गई थी। जांच के दौरान आरोपी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था। लेकिन, वह हाजिर ही नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजगढ़ के मेडिकल ऑफिसर को मैकेनिक ने धमकाया 

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!