Bhopal Road Mishap: ट्रक ने मोपेड सवार को रौंदा

Share

भोपाल में चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफतार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद (Bhopal Road Accident) दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है। इधर, चार अन्य व्यक्यिों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के अलग—अलग मामले थानों में पहुंचे हैं। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

अवधपुरी थाना पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम को बताया कि सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार नरेंद्र लोधी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मूलत: बेगमगंज रायसेन का रहने वाला था। यहां
भोपाल में मिसरोद थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके में रहता था। यहां रहकर वह लाइट फीटिंग का काम करता था। रविवार—सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे वह उसकी स्कूटी से नया बायपास रोड़ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया था। टक्कर के बाद ट्रक सवार मौके से फरार हो गया था। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो नरेंद्र की मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। जिसके बाद अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

इधर, अवधपुरी में ही एक अन्य मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम कृष्णकांत भंडारी है। वह निर्मल नगर में रहता था। वह शराब पीने का आदी था। उसकी इसी आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। रविवार उसे आवाज देने पर देखा की मृत हालत में घर के कमरे में पड़ा हुआ है। उधर, तलैया पुलिस को हमीदिया अस्पताल से मृतक राम सहाय उम्र 72 साल की मौत की सूचना मिली। मृतक मूलत: टीकमगढ़ का रहने वाला था। यहां पर वह रैन बसेरा में रहता था। कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।
इसके अलावा शाहजहांनाबाद पुलिस को भोपाल टाकीज के पास अजय दुबे उम्र 55 साल की लाश मिली है। पुलिस को मनीष विश्वकर्मा ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था। उसका कोई घर बार नही था। वह काम्पलेक्स में सोया करता था। इसी तरह जहांगीराबाद पुलिस को अमर उम्र 70 साल की लाश मिली है। इन दोनों ही शवों के वारिसों का पुलिस पता लगा रही है।
अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने मारी टक्कर
Don`t copy text!