Bhopal News: डंपर की टक्कर से पिता—पुत्र की मौत

Share

Bhopal News: तीन जगहों हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत

Bhopal News
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला राजू ठाकुर जो आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती था

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी है। यह दुर्घटनाएं ईटखेड़ी, रातीबड़ और नजीराबाद इलाके में हुई है। इन हादसों में पिता—पुत्र समेत चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी दुर्घटनाएं देहात क्षेत्र में हुई है। एक दुर्घटना में पुलिस को उसकी वजह अभी पता नहीं चली है।

एक ही घर में दो लाशें पहुंची

ईटखेड़ी पुलिस के अनुसार लांबाखेड़ा पुल के नजदीक सड़क दुर्घटना हुई थी। यह दुर्घटना 08 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। बाइक सवार करोद की तरफ से आ रहे थे। बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भगवत सिंह ठाकुर उम्र 64 साल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से जख्मी राजू ठाकुर उम्र 29 साल को आरोग्य निधि अस्पताल (Arogya Nidhi Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां 8 जुलाई की रात लगभग 11 बजे राजू ठाकुर (Raju Thakur) की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया है। इसके अलावा रातीबड़ स्थित चौधरी कृषि फार्म के सामने ट्रक से गिरकर क्लीनर विजय जाटव पिता दिनेश जाटव उम्र 19 साल की मौत हो गई। वह करोद स्थित नबीबाग में रहता था।

जेसीबी ड्रायवर की मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

ट्रक ड्रायवर अबरार हुसैन (Abrar Husain) ने बताया कि बुधवार को गेहूं लोड करने के बाद उसको मोड़ने के दौरान हादसा हुआ था। ट्रक का गेट खुलने से विजय जाटव (Vijay Jatav) औंधे मुंह गिर गया था। नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में जख्मी 23 वर्षीय मनोज यादव पिता धीरज यादव की 06—07 जुलाई की सुबह लगभग तीन बजे ​बैरसिया के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया मनोज यादव (Manoj Yadav) के साथ दो अन्य युवक लोकेश कुशवाह और रवि यादव (Ravi Yadav) भी थे। तीनों नजीराबाद होते हुए गांव जा रहे थे। तीनों नरसिंहगढ़ की तरफ जा रहे थे। लोकेश कुशवाहा और रवि यादव गंभीर हालत में हैं। जिनके बयान दर्ज होना बाकी है। पुलिस को अभी दुर्घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को तीनों पुलिया के नीचे मिले थे। तीनों जेसीबी चलाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शर्मसार कर देने वाला बदला

यह भी पढ़ें: यह शातिर चार जालसाज जो शहरों में रहते तो जरुर है लेकिन नेटवर्क गांव में फैला रखा था, पुलिस को भी पता है पीछे नेता का हाथ है इसलिए पुलिस भी हथेली नहीं लगा रही थी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!