Bhopal News: बिल्डर ने पत्रकार को दिया ऐसा धोखा!

Share

Bhopal News: आंध्रा बैंक में गिरवी प्लॉट को साढ़े नौ लाख रुपए में बेचा

Anand Nagar Suicide
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी थाने में बिल्डर के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी ने बैंक में गिरवी प्लॉट को बेच (Bhopal Fraud Case) दिया था। अनुबंध के वक्त ही पीड़ित ने जमीन की साढ़े नौ लाख रुपए की रकम दे दी थी। जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो यह पूरी कहानी सामने आई। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा।

चार महीने पहले हुई वारदात

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे 1256/21 धारा 420/406 (जालसाजी और गबन) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत अरेरा कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय आशीष द्विवेदी (Ashish Dwivedi) ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। इस मामले में आरोपी प्रमोद कुमार दाहिया (Parmod Kumar Dahiya) है। आरोपी बिल्डर है जो पहले अरेरा कॉलोनी में ही रहता था। आशीष द्विवेदी को एक प्लॉट इंद्रा नगर में दिखाया था। प्लॉट पसंद आने पर उन्होंने करीब साढ़े नौ लाख रुपए में अनुबंध किया। सारी रकम काउन्होंने भुगतान कर दिया था। रजिस्ट्री के वक्त आरोपी बहाने बनाने लगा। शक होने पर पीड़ित ने प्लॉट की जानकारी हासिल की। इसमें पता चला कि वह प्लॉट आंध्रा बैंक में गिरवी है। यह बात आरोपी आशीष द्विवेदी ने उनसे छुपाई थी। इस मामले की जांच एएसआई केपी सिंह के पास हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Sindhi Community  News : खाड़ी से लेकर मोहनजोदडो तक का सफर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!