Bhopal News: विधवा को संबंध बनाने के लिए उकसाया

Share

Bhopal News: राजस्थान में रहने वाला आरोपी महिला ब्यूटीशियन को करता था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला ब्यूटीशियन को फोन से तंग करने का मामला सामने (Beautician Bulling Case) आया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के ऐशबाग इलाके की है। उसके पेशे के चलते वह आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी संबंध बनाने के लिए उसको उकसाता था। जबकि पीड़िता शादीशुदा है और उसके पति का निधन हो चुका है। इसके अलावा हनुमानगंज इलाके में भी छेड़छाड़ की घटना हुई है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 2 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे 132/22 धारा 354—डी/506 (फोन पर परेशान करना और धमकाने) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत 32 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसके पति का मार्च, 2019 में निधन हो गया था। जिसके बाद वह ब्यूटीशियन का काम करने लगी थी। इसी काम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी दीपक माली (Deepak Mali) से हुई थी। वह उस पर बुरी नजर रखता था। वह उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाता (Bulling News) था। इसके अलावा हनुमानगंज थाना पुलिस ने 215/22 घर में घुसकर, छेड़छाड़ का मुकदमा (Molestation Case) दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी बाबर उर्फ बब्बू हैं। दोनों घटनाओं के आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : लोअर में छिपा रखी थी पिस्टल
Don`t copy text!