Bhopal News: थाने जाने की बजाय अपने स्तर पर पड़ताल कर सुलझाई चोरी की कहानी

Share

Bhopal News: कोचिंग संचालक की मोपेड लेकर जा रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

Bhopal News
साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) वाहन चोरी से संबंधित है। चोरी गया वाहन कोचिंग संचालक का था। उसे सही समय पर वाहन चोरी होने का पता चल गया। जिसके बाद उसने कैमरे के फुटैज देखकर अपने स्तर पर ही चोर का पीछा किया। उसको कुछ दूर जाकर उसने दबोच लिया। फिर पुलिस को बुलाकर उसने सौंप दिया। आरोपी नशे की लत की वजह से चोरी करता था।

परिवार ने भी कर दिया अलग

बागसेवनिया थाना के अनुसार 25 जून की शाम सात बजे वाहन चोरी का केस दर्ज किया है। चोरी गया वाहन अशोक दुबे (Ashok Dubey) का है। घटना साकेत नगर इलाके की है। पीड़ित एमपी नगर इलाके में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उनके घर के बाहर 25 जून को बिना लॉक स्कूटी खड़ी थी। आधा घंटा बाद वह दिखाई नहीं दिया। पड़ोसी के यहां कैमरे लगे है। जिसमें देखा तो उन्हें एक लड़का ले जाते दिखा। उसी रास्ते में लोगों से पूछते हुए अशोक दुबे आरोपी के नजदीक पहुंच गया। आरोपी स्कूटी को एम्स की तरफ ले जा रहा था। उसने आरोपी 30 वर्षीय प्रलय रावत उर्फ प्रवीण को दबोच लिया।  नशे करने का आदी आरोपी का स्थायी ठिकाना भोपाल में नहीं है। उसकी शराब की लत की वजह से परिवार ने भी घर से निकाल दिया। अशोक दुबे ने डायल—100 बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: किसानों का साथ देने वाली राजनीतिक पार्टियों के दावों की कलई खोलता यह एक मामला, जिसमें 200 से अधिक किसान न्याय के लिए भटक रहे हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Job Fraud: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
The Crime Info

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!