Bhopal News: पति—पत्नी और वो के कारण कलह

Share

Bhopal News: दूसरी के लिए पहली वाली पर टूट पड़ा, आरोपी बोला एक नहीं कई लड़कियों के साथ बिताउंगा समय

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। वैवाहिक जीवन में दूसरी की एंट्री पहली वाली कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। इस विषय को लेकर सभी धर्म में एक ही धारणा है। लेकिन, दूसरी की चाह में एक पति ने जमकर बवाल मचाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। विरोध करने पत्नी सामने आई तो पति उस पर टूट पड़ा। इतना ही नहीं आगे भी कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने का बोलते हुए पत्नी को धमकाया। इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

पत्नी ने यह बात बोली तो आगबबूला हुआ पति

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पति—पत्नी के बीच यह विवाद 30 मई की दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ था। पीड़िता की उम्र 35 साल है। उसने पुलिस को बताया कि पति दूसरी औरत के पास जाते हैं। इस बात को लेकर उसने विरोध किया। ऐसा करने पर पति उसे अनाप—शनाप बोलते हुए गाली—गलौज करने लगा। पत्नी ने गाली देने से रोका तो वह हाथ उठाने लगा। उसके भाई ने आकर बीच—बचाव भी किया। आरोपी पति का कहना था कि वह एक नहीं कई लड़कियों के साथ संबंध रखेगा। यदि भविष्य में फिर उसको रोका टोका तो वह जान से उसको मार डालेगा। बयानों के आधार पर शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने 260/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला मुस्लिम है। जिसने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!