Bhopal News: घर पहुंचे पिता—पुत्र गिरफ्तार

Share

Bhopal News: जानलेवा हमले के मामले में डेढ़ महीने से चल रहे थे फरार, दो—दो हजार रुपए का था इनाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया इलाके से मिल रही है। यहां हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पिता—पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी पर दो—दो हजार रुपए का इनाम था। इस मामले का एक आरोपी घटना वाले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

डेढ़ महीने बाद घर आए थे

हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गुनगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 वर्षीय दाउद पिता तसलीम बेग, तस्लीम बेग पिता नसीम बेग को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बैरसिया के इस्लामपुरा के रहने वाले है। दोनों आरोपियों पर दो—दो हजार रुपए का इनाम एसपी कार्यालय से जारी हुआ था। आरोपी 13 मई, 2021 से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे। हमले में जख्मी परवेज अली पिता जाहिद अली उम्र 19 साल था। वह लोहार मोहल्ला बैरसिया में रहता था। घटना वाले दिन सुबह विवाद हुआ था। जिसके बाद शाम सात बजे परवेज अली (Parvez Ali) को तलवारों से हमला किया था। हमले में एक अन्य आरोपी नोमान (Noman) की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!