Bhopal News: कोरोना से मां की हुई मौत, बेटी ने लगाए संगीन आरोप

Share

Bhopal News: बचाव में पिता बोला मैंने दूर के रिश्तेदार से बातचीत करने के लिए रोका था

भोपाल। कोरोना महामारी ने कई तरह के संकट (Bhopal Molestation News) पैदा किए है। एक तरफ आर्थिक परेशानियां सामने आई है। वहीं सामाजिक संरचना में भी उसका असर देखने को मिला है। ताजा मामला भोपाल के हबीबगंज थाने में पहुंचा है। यहां एक नाबालिग ने अपने पिता पर संगीन आरोप (Bhopal Minor Girl Molestation case) लगाए है। उसके मां की कोरोना से तीन महीने पहले ही मौत हुई है। मां के जाने के बाद उसके पिता पर उसकी जिम्मेदारी थी। जिसको वह निभाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि बेटी इस बात से आहत (Bhopal Minor Girl Crime News) होती थी। वह रोकटोक को बाधा मानती थी।

पिता ने बेटी को धमकाया

हबीबगंज थाना पुलिस ने सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की है। मामले का आरोपी नाबालिग का ही पिता है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 354/506/9/10 (छेड़छाड़, धमकाना और पोस्को एक्ट) का मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत 17 वर्षीय नाबालिग ने की है। उसने पुलिस को बताया कि वह साई बाबा नगर इलाके में रहती है। उसकी मां की तीन म​हीने पहले कोरोना से मौत हो गई। उसके पिता पूल टेबल बनाने का काम करते हैं। उसके सात और 14 साल के दो भाई भी है। इस साल उसने 12वीं की परीक्षा दी है। पीड़िता का बोलना है 16 अक्टूबर को वह घर में सो रही थी। तभी पिता ने सोते समय उसका हाथ ​पकड़कर अपने पास लिटा लिया। पिता पर शरीर में हाथ फैरने का आरोप लगाया। विरोध करने पर पिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोहल्ले की महिला से मेलजोल, नाराज तीन बाल अपचारियों ने की हत्या

काउंसलिंग के बाद केस दर्ज

दूसरे दिन यह बात उसके उसकी विदिशा वाली मौसी को यह बातें बताई थी। मौसी ने पिता से इस संबंध में बात की थी। शाम को पिता ने आते ही उसे डांट लगाई। उसका बोलना था यह बातें उसके मौसी को क्यों बताई। रात में दोबारा पिता ने उसके साथ वही गंदी हरकत की थी। पिता का बोलना था वह उसके साथ कोई गलत काम नहीं करेगा। बस इतना तो उसे सहन करना होगा। घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने उसके दूर के रिश्तेदार लड़के को पिता की हरकतों की जानकारी दी थी। लड़के ने एनजीओ में उसकी परिचित महिला से संपर्क किया। जिसके बाद काउंसलिंग हुई और थाने में केस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!