Bhopal Cheating News: दो करोड़ का सोना पांच लाख में मिलने का दिया झांसा

Share

Bhopal Cheating News: असली सोने के गुरिया दिखाकर लिया झांसे में, पेटीस वाले ने पांच लाख रुपए का कर्ज लेकर जालसाजों को दी रकम

Bhopal Cheating News
सीसीटीवी कैमरे में कैद वह संदिग्ध जालसाज जिन्होंने नकली सोना थमाकर रकम ऐंठी थी। फोटो में दाहिनी तरफ से पहले पीड़ित व्यक्ति है जिसके साथ दो संदेही दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर से लिया गया चित्र।

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच्ची घटना है। इसलिए आपको हम अभी सचेत करना चाहते हैं। इस तरह का गिरोह शहर में सक्रिय है। इसने एक मामूली पेटीस बेचने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपए का कर्जदार बना दिया। गिरोह ने अपने पास दो करोड़ रुपए का सोना होने का झांसा (Bhopal Cheating News) दिया था। जिसको वह महज पांच लाख रुपए में बेचने जा रहे थे। ऐसा करने से पहले दो जालसाजों ने बकायदा पीड़ित को सैंपल के तौर पर दो किस्त में सोने (Bhopal fake Gold Case) की असली सात गुरिया दी थी।

ऐसे कैमरे में कैद हुए थे जालसाज

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर की रात लगभग सवा आठ बजे 828/21 धारा 420 (जालसाजी) का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी शिकायत राजधर प्रजापति पिता रमेश प्रजापति उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नवजीवन कॉलोनी में रहता है। वह आशिमा मॉल के नजदीक पेटीस का ठेला लगाता है। उसके पास कुछ दिन पहले दो युवक आए थे। उन्होंने खुदाई में गड़ा सोना मिलने की जानकारी दी थी। उसको बेचने के लिए राजधर प्रजापति (Rajdhar Prajapati) से बातचीत की थी। दोनों जालसाजों ने सैंपल को टेस्ट कराने के लिए बोला था। उसके बाद दूसरी किस्त में आरोपियों ने पांच गुरिया जांच (MP Fake Gold Case) के लिए दी। वह भी असली निकली तो राजधर प्रजापति झांसे में आ गया। आरोपियों ने अपने पास पांच किलो सोना होना बताया था। यह डील पहले कस्तूरी होटल (Kasturi Hotel Case) के नजदीक हुई थी। वहां इसा मामले के संदेहियों का चेहरा कैमरे में कैद भी हुआ है। दूसरी बार जब झांसा दिया गया तो आ​मेर ग्रीन होटल के नजदीक उसको बुलाया गया था। यहां आरोपी पांच लाख रुपए के साथ—साथ असली दी हुई सोने की गुरिया भी अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन में रखकर संबंध बनाए, रिश्ते को नाम देने से इंकार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!