Bhopal News: बलात्कार के मामले में सीए गिरफ्तार

Share

Bhopal News: इवेंट कंपनी में जॉब के दौरान हुई थी आरोपी से पांच साल पहले पहचान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस ने सीए को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता एक इवेंट कंपनी में जॉब करती थी। तभी उसके साथ आरोपी की पहचान हुई थी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

मौसा के घर किया बुरा काम

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर की शाम लगभग सात बजे 1079/21 धारा 37(2)एन (कई बार बलात्कार) का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता साउथ टीटी नगर इलाके में रहती है। जिसकी उम्र लगभग 25 साल है। वह इवेंट कंपनी में जॉब करती थी। तभी उसकी इस मामले के आरोपी सागर जैन (Sagar Jain) से पहचान हुई थी। यह दोस्ती मार्च, 2016 से चली आ रही थी। दोनों एक—दूसरे की दोस्ती को रिश्ते में बदलना भी चाहते थे। यह बोलकर आरोपी सागर जैन ने पंचशील नगर में रहने वाले मौसा के घर में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि वह बाद में मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता पुलिस से मदद मांगने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पुरानी रंजिश पर छोटे भाई पर हमला
Don`t copy text!