Bhopal News: शराब पीने के कारण मौत

Share

Bhopal News: बंसल अस्पताल के नजदीक लावारिस हालत में मिली लाश

Bhopal News
जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एक व्यक्ति की मौत जेपी अस्पताल में हुई है। वह शराब पीने का आदी था। इस कारण उसका लीवर खराब हो गया था। जबकि चूना भट्टी इलाके में एक लावारिस लाश मिली है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया।

मर्चुरी में रखा गया शव

चूना भट्टी थाना पुलिस को 28—29 की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। यह सूचना कीर्ति साहू पति संतोष साहू उम्र 20 साल ने दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया वह पति के साथ बंसल अस्पताल के सामने से घर जा रही थी। तभी एक व्यक्ति जिसकी उम्र 37 साल है। मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके हाथ में त्रिशूल का कड़ा था। कीर्ति साहू (Kirti Sahu) की सूचना पर चूना भट्टी पुलिस मर्ग 21/21 दर्ज कर जांच कर रही है। शव की तलाश लेने पर उसके पास कुछ नहीं मिला है। फिलहाल शव हमीदिया अस्पताल की मर्चूरी में सुरक्षित रखा गया है। आस—पास के थानों में उसकी सूचना भेज दी है।

पन्ना से भोपाल आए परिजन

इधर, हबीबगंज थाना पुलिस मर्ग 59/21 दर्ज किया है। मौत की सूचना 28—29 की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर जैन ने दी थी। मृतक की पहचान मनोज गुप्ता पिता प्रेम चंद्र गुप्ता उम्र 38 साल के रूप में हुई है। यहां बागसेवनिया इलाके में वह रहता था। मूलत: पन्ना निवासी मनोज गुप्ता (Manoj Gupta) शराब पीने का काफी आदी था। इस कारण उसका लीवर खराब हो गया था। वह दो दिनों से जेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीमारी से तंग युवक ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!