Bhopal Rape Case: मदहोशी में महिला ने पुलिस बुलाई

Share

Bhopal Rape Case: निर्माणाधीन मकान में पार्लर संचालिका से बलात्कार करने का आरोप

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नशे में मदहोश महिला ने पुलिस बुला ली। वहां एक व्यक्ति भी उसके साथ था। वह भी नशे की हालत में था। महिला का आरोप था कि उसके साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) किया गया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। जिस महिला ने शिकायत दर्ज कराई है वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। इसके अलावा वह शूटिंग का भी काम करती है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे दिल्ली में होटल खोलने पहुंचे

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 14 अक्टूबर की रात 9 बजे की है। पीड़ित महिला की उम्र 38 साल है। उसने डायल—100 को फोन किया था। वह एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति के साथ थी। उस व्यक्ति का नाम हरि त्रिवेदी उर्फ रिंकू (Hari Trivedi@Rinku) बताया। हरि त्रिवेदी टीलाजमालपुरा का रहने वाला है। महिला ने बताया कि हरि त्रिवेदी ने उसके साथ बलात्कार किया है। निर्माणाधीन मकान महिला ने अपना होने का दावा किया। महिला के दो बेटे है जो दिल्ली (Delhi) होटल खोलने के सिलसिले में गए हुए थे। पीड़ित महिला अरेरा कॉलोनी में रहती है। उसकी आरोपी हरि त्रिवेदी से दोस्ती कोलार ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor Owner Rape Case ) में आते—जाते हुई थी।

कहानी में कई तरह के पेंच

मामले की जांच कर रही अधिकारी एसआई उर्मिला यादव (SI Urmila Yadav) ने बताया कि महिला अपना मकान बेचने के लिए उसको दिखाने के लिए ले गई थी। आरोपी हरि त्रिवेदी ने पूछताछ में बताया कि वह महिला को 10 साल से पहचानता है। उसके महिला के साथ 10 साल से संबंध है। आरोपी (Nishatpura Rape Case) का कहना था कि जो महिला अपना मकान होने का दावा कर रही है वह उसने दिलाया है। आरोपी भी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने की ज्यादती

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!