Bhopal News: शादी के चार दिन बाद ही खुशियां हुई काफूर

Share

Bhopal News: खुदकुशी करने वाली नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच व्यक्तियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Bhopal News
आत्महत्या करने वाली ​नवविवाहिता पिंकी मारण

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां दो दिन पहले एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली थी। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से एक आरोपी की शादी चार दिन पहले ही हुई है। मायके पक्ष ने मारुति कार और बाइक के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया था।

शराब पीने का था आदी

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 11 जुलाई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे मर्ग 27/2021 कायम किया गया था। सूचना शाम साढ़े सात बजे नीलबड़ इलाके से कपिल मारण पिता अर्जुन सिंह ने दी थी। नीलबड़ इलाके में उसकी बहन पिंकी मारण उम्र 25 साल ने फांसी लगाई थी। उसकी शादी एक साल पहले रोहित मारण (Rohit Maran) के साथ हुई थी। परिवार यहां प्रेम नारायण के परिवार में किराए से रहता है। शादी चार साल पहले तय हुई थी। उस वक्त रोहित मारण किराना दुकान चलाता था। शादी के बाद पता चला कि वह शराब पीने का आदी है।

दरवाजा तोड़ने से पति ने रोका

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

दहेज में बाइक और कार नहीं मिलने पर वह नाराज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि पिंकी मारण को पीटा भी जाता था। इस मामले की जांच सीएसपी टीटी नगर संभाग उमेश तिवारी ने की थी। कपिल मारण (Kapil Maran) ने बताया कि जीजा रोहित मारण ने शराब की लत की वजह से अपनी दुकानें बेच दी थी। इस कारण घर में घरेलू कलह भी होती थी। चार दिन पहले रोहित मारण ने अपनी बहन सिमरन की शादी के लिए जमीन भी गिरवी रख दी थी। इस बात को लेकर पति—पत्नी में विवाद हुआ था। घटना वाले दिन ससुर का फोन उसके पास आया था। ससुर ने कहा था कि उसको मायके ले जाए। वह बहन को घर लेने पहुंचा तो रोहित मारण से उसका विवाद भी हुआ। क्योंकि दरवाजा भीतर से बंद था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: जिस डंपर से हुई दुर्घटना वह रेत का कर रहा था अवैध परिवहन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार दरवाजे को खोलने के लिए पीट रहा था। तब जीजा का कहना था कि दरवाजा टूट जाएगा। परिवार का आरोप है कि जहां पिंकी ने फांसी लगाई थी वहां खून फैला हुआ था। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। कपिल मारण ने बताया कि ससुर 4 जुलाई को भी पिता के पास चार लाख रुपए मांगने के लिए पहुंचे थे। उनका कहना था कि बेटी की शादी में पैसे लगाना है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति रोहित मारण, ससुर प्रेमनारायण (Premnarayan), सास सुमन, ननद सिमरन और रिया के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!