Bhopal News: दिल्ली में रहने वाले पति के खिलाफ एफआईआर 

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे 10 लाख रुपए और सोने की चैन, पुलिस ने अरेरा कॉलोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसकी जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस ने की। पुलिस ने बयानों के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाु मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दस लाख रुपए चाहते थे।

ऐसे हुई थी शादी

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार मामला 2 फरवरी 2022 से 9 मई 2024 के बीच का है। जिसकी शिकायत 34 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की नई दिल्ली में 2022 में शादी हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा ससुर, सास और ननद 10 लाख रुपए और सोने की चैन के लिए प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर उसको मायके आना पड़ा। परिवार ने काफी सुलह की कोशिश की। लेकिन जब परिवार नहीं माना तो पुलिस से मदद ली गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 131/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पर्यावरण को बचाने सड़क पर उतरी जनता 
Don`t copy text!