Bhopal News: पति की शिकायतें लेकर थाने पहुंची महिलाएं

Share

Bhopal News: हनुमानगंज थाने में घरेलू हिंसा के दो मुकदमे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला घरेलू हिंसा की मिल रही है। दोनों घटनाएं हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगते हुए कानून संरक्षण मांगा। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

इसलिए दर्ज किए गए मुकदमे

हनुमानगंज थाना पुलिस ने 28 मई को महिला हिंसा और प्रताड़ना के दो अलग—अलग केस दर्ज किए हैं। पहले प्रकरण में शिकायत करने वाली 27 वर्षीय महिला है। पीड़िता का मायका ग्वालियर में हैं। उसकी शादी गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) के साथ 2018 में हुई थी। पीड़िता का ससुराल घोड़ानक्कास में हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति घर की जरुरतों को पूरा नहीं करता है। बोलने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। ऐसा वह कई बार कर चुका है। इसलिए परेशान होकर वह थाने पहुंची थी। इसी तरह दूसरा केस 23 वर्षीय महिला ने दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी पति सलीम, जेठ फईम, जेठानी शबनम (Shabnam) और ननद रजिया है। पीड़िता की शादी पांच साल पहले हुई थी। दहेज के लिए आरोपी पीड़िता को प्रताडित करते थे।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या
Don`t copy text!