Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के चार मुकदमे दर्ज

Share

Bhopal News: पत्नी से मायके जाकर ढ़ाई लाख रुपए लेकर आने डाल रहा था दबाव

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार अलग—अलग चार महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। इस मामले में आरोपी पति और उसके परिजन हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहपुरा, कमला नगर, बैरागढ़ और छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। एक मामले में आरोपी पति ढ़ाई लाख रुपए मायके से लेकर आने पत्नी पर दबाव बना रहा था।

ऐसे दर्ज हुए मामले

शाहपुरा थाना पुलिस ने 15 अप्रैल की दोपहर दो बजे 209/22 धारा 498—ए (प्रताड़ना)  का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी रोहित डोबले (Rohit Dobale) हैं। घटना रोहित नगर इलाके की हैं। इसी तरह कमला नगर थाना पुलिस ने 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस मामले में आरोपी पीड़ित महिला का पति शुभम लोधी (Shubham Lodhi) और सुनीता लोधी (Sunita Lodhi) है। आरोपी ढ़ाई लाख रुपए की मांग कर रहे थे। यह घटना अप्रैल, 2021 से चल रही थी। इसके अलावा छोला मंदिर थाना पुलिस ने सतीश गुप्ता के खिलाफ 180/22 धारा 498—ए/323 (प्रताड़ना और मारपीट) का मामला दर्ज किया। इधर, बैरागढ़ थाना पुलिस ने 15 अप्रैल की शाम लगभग आठ बजे 198/22 धारा 498—ए/294/323/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मामला यूपीएस चौहान (UPS Chouhan) के खिलाफ दर्ज किया गया है।

यह समाचार भी पढ़िए: नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बच्ची के बर्थ डे में मच गया बवाल
Don`t copy text!