Bhopal News: वयोवृद्ध रिटायर्ड ​बैंक कर्मचारी लहुलूहान

Share

Bhopal News: घर से अलग होने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद बहू ने ससुर को बुरी तरह से पीटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज गौतम नगर थाने से मिल रही है। मामला घरेलू कलह से जुड़ा है। शिकायत वयोवृद्ध रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने की है। इस मामले में आरोपी उसकी विधवा बहू है। दोनों के बीच घर से अलग रहने को लेकर विवाद हुआ था।

सास के साथ चल रही थी बहस

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे 734/21 धारा 294/323/324/506 (गाली—गलौज,मारपीट, धारदार हथियार से जख्मी करना और धमकाने) का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 71 वर्षीय वृद्ध ने दर्ज कराई है। वह अपने छोटे बेटे के साथ थाने पहुंचा था। उसने बताया कि बड़े बेटे की दो साल पहले निधन हो गया है। उसकी पत्नी और तीन बेटियां उसके ही घर में रहते हैं। बड़े बेटे की बहू अक्सर घर से अलग रहने की बात को लेकर कलह करती है। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर सास के साथ विवाद हो रहा था। वृद्ध ने डपटते हुए बहू को घर से अलग रहने के लिए बोला। इस बात पर बहू ने उसको गाली—गलौज करते हुए हमला कर दिया। वृद्ध के बाल पकड़कर नोंचे गए। हालांकि देवर ने आकर भाभी को उसके ससुर से अलग किया।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Triple Talaq: एक ही थाने मेें दूसरी बार दर्ज हुआ मुकदमा
Don`t copy text!