Bhopal News: नगर पालिका के कर्मचारियों ने डंडों से पीट—पीटकर उतारा मौत के घाट

भोपाल। श्वान ने एक मासूम बच्ची समेत आधा दर्जन लोगों को काट लिया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र का है। बैरसिया में अस्पताल से लेकर मंदिर तक श्वान ने चौबीस घंटे तक जमकर आतंक मचाया। वह पागल हो चुका था। उसके सामने जो आया उसको दांत से काटकर उसने बुरी तरह से चबा डाला। उसके हमले में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। उसे मंगलवार सुबह नगर पालिका के कर्मचारियों ने दबोचकर उसे डंडे से पीट—पीटकर मार डाला।
नपा के कर्मचारियों पर भी झूमा श्वान
जानकारी के अनुसार श्वान ने 21 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले शासकीय अस्पताल में दामखेड़ा बैरसिया निवासी तीन वर्षीय रिया (Riya) पुत्री रवि पर हमला किया। उसके मुंह से लेकर शरीर में कई जगह श्वान ने काटा। उसके चीखने पर लोगों ने उसे बचाया। वह अपनी मां के साथ आई हुई थी। घटना उस समय हुई जब उसकी मां चिकित्सक के पास गई हुई थी। इसके बाद श्वान वहां से भागकर नजदीक मंदिर में पहुंचा। यहां उसने दो श्रद्धालुओं पर हमला करके उन्हें काट लिया। इसके बाद उसने तीन अन्य लोगों को भी काट लिया। श्वान के हिंसक आचरण की खबर पाकर नगर पालिका (Municipality) अमला उसे पकडऩे के लिए सड़क पर उतरा। उसकी 21 अप्रैल की रात तलाश होती रही। 22 अप्रैल की सुबह वह पकड़ाया तो नपा के कर्मचारियों ने पकड़ाना चाहा तो वह उन पर झूम गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने उस पर डंडे बरसाकर उसको मौत के घाट उतार दिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।