Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले हुई मारपीट में हुआ था जख्मी, पीएम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार

Bhopal Crime Branch News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं (Bhopal Suspicious Death) कमला नगर और कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। एक मामले में मृत युवक को मारपीट में चोट आई थी। हालांकि यह घटना तीन महीने पहले हुई थी।

कोमा में चल रहा था

कमला नगर पुलिस को मंगलवार रात लगभग आठ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। कमला नगर पुलिस मर्ग 52/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच पंकज विश्वकर्मा कर रहे हैं। मृतक 52 वर्षीय रतन पाटिल है। वह सुदामा नगर का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था और उसको शराब पीने की लत थी। दोस्त गणेश देवरे (Ganesh Devre) और भरत गायकवाड़ (Bharat Gaykwad) उसे तीन महीने पहले घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने साथ में बैठकर शराब भी पी थी। इसी दौरान तीनों का झगड़ा हुआ। विवाद में दोनों ने उसे लाठी—डंडों से हमला किया। सिर में गंभीर चोट आई थी। इस कारण वह कोमा में चला गया। कुछ दिन शारदा, एम्स फिर नवोदय अस्पताल में इलाज चला। उसे कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार आर्थिक रुप से कमजोर भी था। इसलिए उसे परिवार घर ले आया।

पत्नी की पहले ही हो चुकी थी मौत

रतन पाटील (Ratan Patil) पर जब हमला हुआ उस वक्त आरोपी गणेश देवरे और भरत गायकवाड पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उन दोनों की गिरफ्तारी हो गई थी। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में विधिक सलाह ली जा रही है। इधर, कोतवाली थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे दी थी। कोतवाली पुलिस मर्ग 12/21 दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक जय प्रकाश नागर पिता स्वर्गीय मनीराम नागर उम्र 45 साल है। वह काजीपुरा का रहने वाला था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। वह भीख मांगकर गुजर—बसर करता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नही थी। इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया था। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के एक बिल्डर पर पूरा सिस्टम मेहरबान है, जबकि उसके खिलाफ सवा एक सौ लोगों ने खोल रखा है मोर्चा

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: कुत्ता घुमा रही थी महिला, टोंट मारने के शक में भिड़ी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal RTO News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!