Bhopal News: महादेव बस सर्विस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: चार दिन पहले पैदल जा रहे युवक को मारी थी टक्कर, हमीदिया अस्पताल में हुई थी मौत।

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। यात्री बस की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह दुर्घटना चार दिन पहले भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके में हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद महादेव यात्री बस के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन्होंने पुलिस को दी थी मौत होने की जानकारी

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 7 अगस्त की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसमें जितेश जाट (Jitesh Jaat) पिता गोविंद सिंह जाट उम्र 28 साल जख्मी हो गया था। उसकी इलाज के दौरान 8 अगस्त को मौत हो गई थी। जितेश जाट ग्राम बांदीखेड़ी का रहने वाला था। घटना वाले दिन वह पैदल रतुआ से बांदीखेड़ी जा रहा था। उसे तेज रफ्तार महादेव बस सर्विस (Mahadev Bus Service) एमपी—40—पी—0256 के चालक ने टक्कर मार दी थी। जिस पर गुनगा पुलिस मर्ग 22/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने जीजा महेश जाट (Mahesh Jaat) और भाई दुर्गेश जाट (Durgesh Jaat) के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर पुलिस ने 262/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से हुई मौत का मामला) दर्ज कर लिया गया है। इससे पूर्व मौत होने की सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर पीके दुबे ने दी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Petrol Pump Fraud: चार कर्मचारियों पर लगाया गया गबन का आरोप
Don`t copy text!