Bhopal News: तेज रफ्तार सवारी ऑटो पलटा, चालक की मौत

Share

Bhopal News: आधा दर्जन से अधिक भरी थी सवारी, महिला समेत दो यात्रियों की हालत गंभीर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार सवारी ऑटो पलट गया। हादसे में उसे चला रहे चालक की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई। इस हादसे में महिला समेत दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी है। जिनका अलग—अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

दो लोग गंभीर रूप से हैं घायल

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 3 जून की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। मामले की जांच हवलदार नीलेश तिवारी (HC Nilesh Tiwari) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो को नीरज यादव (Neeraj Yadav) पिता प्यारे लाल यादव उम्र 28 साल चला रहा था। वह पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर (Anand Nagar) में रहता था। आनंद नगर से ऑटो (Auto) में सवारियां भरकर वह करोद की ओर जा रहा था। तभी नरेला जोड़ के पास ऑटो पलट गया। जिसमें नीरज यादव की मौत हो गई। मौत की सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर मुकाती ने दी थी। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 12/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ऑटो में 8—10 सवारियां थी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जख्मी आनंद नगर निवासी भारतीय राय (Bhartiya Rai) खाना बनाने का काम करते है। मिनाल गेट नंबर के पास जा रहे थे। उन्हें लक्ष्मी हॉस्पिटल (Laxmi Hospital)  रायसेन रोड में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी महिला यशोदा बाई (Yashoda Bai) है। वह आनंद नगर से दवाई लेने करोद जा रही थी। उसके साथ बेटा भी था जिसे मामूली चोट आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: अपनों पर भी मेहरबानी नहीं कर रहे चौकी वाले
Don`t copy text!