Bhopal News: पति और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर लगाई थी फांसी

Share

Bhopal News: नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसको पति के अलावा ससुराल वाले सताते थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके की है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा था। इस कारण मामले की जांच एसडीओपी केके वर्मा ने की थी।

इन लोगों पर कसा एफआईआर का शिकंजा

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 07 नवंबर को दीपिका साहू पति सतेंद्र साहू उम्र 26 सााल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वह बैरसिया थाना स्थित वार्ड 14 में रहती थी। जिसके बाद बैरसिया पुलिस मर्ग 90/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पाया कि दीपिका साहू (Deepika Sahu) की शादी 2020 में सतेंद्र साहू (Satendra Sahu) के साथ हुई थी। उसे पति सतेंद्र साहू, सास ऊषा बाई साहू और ससुर खुशीलाल साहू दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। परिजनों के बयानों के आधार पर 15 नवंबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे 795/22 धारा 304—बी/498—ए/3/4 (दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना और दहेज अधिनियम का मामला) दर्ज कर पति, सास और ससुर को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हवलदार ने पत्नी को पीटा
Don`t copy text!