Bhopal News: पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते वक्त टहनी टूटने से गिरकर हुआ था जख्मी, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। पेट्रोल पंप कर्मचारी की पेड़ से गिरकर मौत हुई है। वह पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। तभी टहनी टूटी और वह नीचे आ गिरा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
जामुन तोड़ते समय टूटी टहनी
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 30 मई की शाम छह बजे श्रवण कांता कॉलोनी (Shravan Kanta Colony) में हुई थी। यहां जामुन का पेड़ लगा है। जिस पर चंदन गिरी (Chandan Giri) पिता कामता गिरी उम्र 37 साल जामुन तोड़ रहा था। तभी वह पेड़ से सीधे जमीन पर आकर गिरा। उसे अनंतश्री अस्पताल (Anant Shri Hospital) में ले जाया गया। पुलिस को जांच में पता चला है कि चंदन गिरी अयोध्या नगर स्थित शारदा कुंज (Sharda Kunj) में रहता था। वह श्रवण कांता कॉलोनी के नजदीक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर काम करता था। मामले की जांच एएसआई अरविंद सिंह (ASI Arvind Singh) कर रहे है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग 23/25 कायम कर लिया है। शव को पीएम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।