Bhopal News: रेलवे पटरी किनारे मिला शव 

Share

Bhopal News: सड़क बना रहे मजदूरों को झाड़ियों में मिला था शव, आधार कार्ड की मदद से शव की हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेलवे पटरी किनारे पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। तलाशी लेने पर पुलिस को एक आधार कार्ड मिला था। जिसकी मदद से शव की पहचान कर ली गई है। ​परिजनों के आने तक शव को मॉर्चुरी रुम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

आज भोपाल आ सकते है परिजन

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार संभावना है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह ट्रेन से गिरा था। चेहरा पूरी तरह खराब हो गया है। पुलिस को संजीव नगर (Sanjeev Nagar) से गुफा मंदिर रोड में काम कर रहे मज़दूरों ने लाश पड़े होने की जानकारी दी थी। यह खबर 27 दिसंबर की दोपहर लगभग पौने दो बजे दी गई। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 43/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच सब इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह (SI Sarvesh Singh) कर रहे हैं। पुलिस को कपड़ों की तलाशी लेने पर दो आधार कार्ड मिले थे। जिसके बारे में जानकारी जुटाई तो धन सिंह (Dhan Singh) नाम मृतक का पता चला। वह राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया। परिजन गुरुवार दोपहर तक भोपाल आएंगें।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिटायर बैंक मैनेजर के मकान का ताला तोड़ा
Don`t copy text!