Bhopal Cyber Fraud: डेढ़ महीने बाद सायबर फ्रॉड का मामला दर्ज

Share

Bhopal News: भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बनकर लगाया था कॉल, तीन किस्त में निकाले 18 हजार रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सायबर फ्रॉड का एक मामला (Cyber Fraud News) दर्ज हुआ है। यह घटना लगभग डेढ़ महीने पहले हुई थी। जिसकी शिकायत थाने के अलावा स्टेट सायबर क्राइम में भी हुई थी। मामला भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जालसाज ने भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बनकर कॉल किया था।

इसलिए एफआईआर मेें हुई देरी

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 16 मार्च की रात लगभग नौ बजे 203/22 धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दीपक सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 31 साल ने दर्ज कराई है। वह आनंद नगर के नजदीक शिव नगर में रहता है। दीपक सोनी (Deepak Soni) की आटा चक्की की दुकान है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को उनके मामा की लड़की के पास कॉल आया था। जिसने कॉल किया वह बैंक का कर्मचारी बता रहा था। मामा की लड़की ने उससे मदद मांगी थी। जिसके बाद उसको मोबाइल पर पेटीएम की एक लिंक आई। इस लिंक को क्लिक करते ही तीन किस्त में खाते से 17,992 रुपए निकल गए। इस मामले की शिकायत (Bhopal Cyber Fraud Cheating News) पिपलानी थाने के अलावा राज्य सायबर मुख्यालय में भी की गई थी। जहां से जीरो पर मुकदमा दर्ज कर अब केस डायरी थाने को दी गई है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!