MP Vidhan Sabha News: एमपी में सायबर क्राइम में उछाल आया

Share

MP Vidhan Sabha News: लॉक डाउन के बाद प्रदेश में ज्यादा बिगड़ी स्थिति, गृहमंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

MP Vidhan Sabha News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वैश्विक महामारी कोविड—19 के दुष्प्रभाव से हम सभी वाकिफ है। कई इस रोग की चपेट में आकर काल कवलित भी हुए। जबकि देश में दो बार लोगों को बचाने के लिए लॉक डाउन भी लगाया गया। जब लोग घरों में थे तब एकमात्र इंटरनेट ही जनता का सहारा था। लेकिन, सायबर जालसाजों ने इस मौके को अपने फायदे के लिए भुना लिया। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सायबर क्राइम को लेकर विधानसभा (MP Vidhan Sabha News) में जानकारी दी है। जिसमें यह बात साबित हो रही है।

यह बोलकर बचती नजर आई सरकार

विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया (MLA Yashpal Singh Sisodiya) ने सायबर क्राइम को लेकर अलग—अलग चार सवाल पूछे थे। जिसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर 2022 की अवधि में (770, 750, 741, 1019 और 85) यह प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें 2022 में दर्ज प्रकरणों की संख्या 19 फरवरी, 2022 तक है। विधानसभा में बताया गया है कि दर्ज प्रकरणों की संख्या के अनुसार 2021 में 37.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान 3365 सायबर क्राइम के मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें करीब 55 करोड़, 49 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा जालसाजों ने किया है। इंटरनेट के जरिए हथियाई गई रकम में से करीब 7 करोड़ रुपए ही वापस मिल सके हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि सरकार के पास सायबर एक्सपर्ट की कमी भी है। इस बात को लेकर यशपाल सिंह सिसोदिया के पूछे गए सवाल में सरकार ने निराकरण किए गए मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या को बताकर जवाब देने से बचने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन देने वाला गिरफ्तार

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Vidhan Sabha News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!