Bhopal Cop News: रंगदारी मामले में नया अपडेट

Share

Bhopal Cop News: चूना भट्टी थाने के एएसआई के बाद कांस्टेबल को किया गया सस्पेंड

Bhopal Cop News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। कार में बैठे युवक—युवती को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी दिखाने के मामले में नया अपडेट हो गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Cop News) सिटी के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। इससे पहले अफसरों ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की गई थी। इसमें सस्पेंड पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने 10 हजार रुपए ऐंठ लिए थे।

यह था पूरा घटनाक्रम

चूना भट्टी थाने में 29 जनवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे 35/22 धारा 384/34 का प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसकी शिकायत 52 वर्षीय अरुण कुमार पाराशर (Arun Kumar Parashar) ने दर्ज कराई थी। वे बैरसिया इलाके में रहते हैं। अड़ीबाजी का मामला उनके भांजे समीर शर्मा (Samir Sharma) के साथ हुआ था। अरुण कुुमार पाराशर ने घटना 4 जनवरी की बताई थी। उस वक्त उनका भांजा कार में अपनी दोस्त के साथ जा रहा था। कार को पुराने चूना भट्टी थाना भवन के सामने रोका गया था। रोकने वालों में एएसआई राम सिंह मरावी (ASI Ram Singh Maravi) और उनके परिचित अभिषेक गुप्ता (Abhishek Gupta) थे। दोनों ने कांस्टेबल नरेश बघेल को बुलाया था। उस वक्त नाम की पहचान नहीं हुई थी। इसलिए एफआईआर में नाम का खुलासा नहीं हुआ था। अब नाम जोड़ने के साथ—साथ कांस्टेबल नरेश बघेल (Constable Naresh Baghel) को सस्पेंड कर दिया गया है। अभिषेक गुप्ता के पेटीएम खाते में चार हजार रुपए लिए गए थे। इसके अलावा छह हजार रुपए मौके पर कार्रवाई से बचने के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: चाचा ने युवती का कुर्ता फाड़ा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!