Bhopal Crime Against Child : मदरसे के भीतर जंजीरों से जकड़कर रखे मासूम को पुलिस ने रिहा कराया

Share

दो व्यक्तियों के खिलाफ बंधक बनाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, मदरसे में एक अन्य बालक भी मिला

Bhopal Crime Against Child
अशोका गार्डन थाने में वह हथकड़ी जिससे बालक को बांधा जाता था उसे दिखाता हुआ पुलिसकर्मी

भोपाल। उर्दू शिक्षा के नाम पर अमानवीय कृत्य (Bhopal Crime Against Child) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह प्रकरण भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक बच्चे को जंजीरों से जकड़कर रखे हुए पाया था। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल पुलिस के मुताबिक बच्चों की सूचना डायल—100 को मिली थी। जिसके बाद उन्हें जंजीर खोलकर थाने लाया गया। एक बालक के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी (Bhopal Crime Against Child) हुई थी। जिसे थाने में काटा गया। दोनों बालकों की मनोस्थिति को देखते हुए घटनाक्रम आला अधिकारियों को बताया गया। दोनों बालकों ने बताया कि वे जकरिया मदरसा अशोका गार्डन के मुफ्ती मोहम्मद साद पिता मुस्ते हसन खान उम्र 32 साल निवासी बी—सेक्टर मयूर विहार कॉलोनी अशोका गार्डन जंजीर से बांधकर रखते थे। इस काम में उनकी रायसेन के बेगमगंज बेरखेड़ी निवासी 19 वर्षीय हाफिज सलमान पिता शब्बीर खान भी मदद करता था। बच्चों से बातचीत के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

काउंसलर की ली गई मदद
पुलिस ने इस मामले में प्रेस नोट जारी किया है। यह दोनों बालक मदरसे से भागकर प्रभात पेट्रोल पंप के नजदी​क मिले थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बच्चे शरारती थे। कई बार मदरसे से भाग जाते थे। इसलिए सुरक्षा के लिए बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा जाता था। दोनों बच्चे सुबह लावारिस हालत में लोगों को दिखाई दिए थे। बरामद दोनों बच्चे मौसेरे भाई है। पुलिस ने काउंसलर से मदद भी ली थी। पुलिस आरोपियों को सोमवार दोपहर जिला अदालत में पेश करेगी। जिसके बाद जेल अथवा जमानत पर अदालत निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें:   हवलदार मां से अश्लील बातें करता था डीएसपी, गुस्साए बेटे ने घर में घुसकर मार दी गोली
Don`t copy text!