CM Kamal Nath ने कहा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सेल्फ असेसमेंट की आवश्यकता

Share

आईटी की परिभाषा बदली अब रोबोटिक काम के लिए तैयार होकर योजनाएं बनाने की जरुरत

MP Police Housing
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमल नाथ

भोपाल। (Bhopal Hindi News) दो दशक में बहुत बदलाव आ चुका है। ताजा चुनौतियों से हमें वाकिफ होना चाहिए। जनता के करीब रहने वाले दो विभाग पुलिस और स्वास्थय विभाग को इसमें ज्यादा चिंतन करना चाहिए। यह विचार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News In Hindi) के मुख्यमंत्री कमल नाथ (CM Kamal Nath) ने व्यक्त किए। वे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Hindi Samachar) में आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्हल्पमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Madhya Pradesh Police Housing And Infrastructure Development Corporation Limited) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिस हाउसिंग ने 48 जगहों पर पुलिस के 1813 मकान और 12 प्रशासकीय भवनों के उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कहा भविष्य में हाथों में हथियार की बजाय तकनीकी तरीके से निपटना होगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मुझे यह नया निर्माण देखकर बहुत खुशी हुई है। यह नया निर्माण नहीं है आज का बदलता समय का यह प्रतीक है। दो दशक पहले जब बिल्डिंग बनती थी तब दो पहिया वाहन की पार्किंग देखी जाती है। आज चार पहिया की पार्किग नक्शे में देखा जाता है। यह बताता है कि समय कैसे बदला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन खुद कैसे बदली है। उसने यह जता दिया है कि पुलिस का बदलता चेहरा बता दिया है। लेकिन, यह केवल भवन निर्माण तक नहीं रहना चाहिए। बदलता चेहरा पूरे पुलिस विभाग का है। आज सरकार का चेहरा दो चीजों में देखा जाता है। यह है पुलिस और स्वास्थ्य विभाग। यह दोनों विभागों के पास कोई भी व्यक्ति खुशी से नहीं जाता। इसलिए इन दोनों विभागों को लोगों को विश्वास का अहसास कराना आना चाहिए। यह दोनों विभाग राहत दिलाने का प्रयास करें। विश्व, देश और प्रदेश में बदलाव हो रहा है। नई पीढ़ी इंटरनेट पर आधारित है। इस बदलाव और परिवर्तन को पहचानने की आवश्यकता है। युवाओं के नजरिए के अनुसार सेवा देना होगी। प्रदेश की पहचान विश्व में बने। हमारी तुलना विकसित प्रदेशों से होना चाहिए। यह तभी संभव होगा जब प्रदेश का प्रोफाइल उसके अनुरुप होगा। भोपाल—इंदौर साफ और हरियाली युक्त है। इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए। संतुष्टि सभी जिलों के विकास से ही संभव हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार की वह स्कीम जिसका बजट सरकारी अफसर धीरे—धीरे करके जीम गए
कमल नाथ ने कहा कि शिक्षित धन संपदा हमारे प्रदेश के पास है। इसी बात से निवेश आ सकेगा। हमारे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में प्रदेश की पहचान हो। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को आत्म चिंतन की आवश्यकता है। हमें स्वयं से अपनी कमियां तलाशनी है। आज के दौर में परिवर्तन और तकनीक को तलाशना होगा। पुलिस की जांच में बहुत बदलाव आ गया है। अगले पांच साल में यह पूरा बदल जाएगा। रोबोट का महत्व और उसकी क्रांति सामने आने वाली है। उसके लिए हमें तैयार रहना होगा। सूचना प्रौद्योगिकी का समय भी बदल गया हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट पर काम करने की आवश्यकता है। प्रदेश इसके लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में बदलते हुए यात्रा पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश में अब लोग आने लगे हैं। फ्लाईट की संख्या बढ़ गई है। नौजवान कारोबार और नौकरी तलाश रहे हैं। कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की जरुरत है। प्रदेश की पहचान गरीबी या ​माफिया से पहचान नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: दो दिन बाद हमीदिया अस्पताल में हुआ पीएम

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!