Bhopal News : नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में हुई एफआईआर 

Share

Bhopal News: नौकरी दिलाई, फ्लैट दिलाया फिर बाइक भी खरीदकर दी, उसके बावजूद पत्नी को कर रहा था प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बेटी की खुशी के लिए मां ने दामाद की नौकरी लगाई, उसे फ्लैट भी दिलाया। इसके अलावा उसको बाइक भी खरीदकर दी थी। लेकिन, वह पत्नी का ध्यान नहीं रख सका। यह आरोप खुदकुशी करने वाली एक नव विवाहिता के परिजनों ने लगाया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर में स्थित मिसरोद थाना क्षेत्र की थी। जिसकी जांच मिसरोद संभाग के एसीपी कर रहे थे। शादी के डेढ़ साल बाद युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।

इस कारण नव विवाहिता ने लगाई थी फांसी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना खुदकुशी की वारदात 1 जनवरी को हुई थी। खुदकुशी राखी खरे (Rakhi Khare) पति विशाल खरे उम्र 25 साल ने की थी। वह मिसरोद में स्थित जाटखेड़ी में रहती थी। उसकी शादी 2022 में हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी। इस मामले का आरोपी विशाल खरे (Vishal Khare) को बनाया गया है। वह मूलत: गुना का रहने वाला है। आरोपी को उसकी सास ने जाटखेडी स्थित मल्‍टी में दिलाया था। इसके अलावा उसको बरकतउल्लाह यू‍निव‍र्सिटी में काम दिलाया था। सास यूनिवर्सिटी में ही जॉब करती है। हालांकि उसने कुछ समय बाद नौकरी छोड़ दी थी। विशाल खरे की मांग पर राखी खरे की मां ने आरोपी को बाइक दिलाई थी। जिसकी किस्‍त सास भरती है। युवती की मां से मकान काे लेकर आरोपी अक्सर विवाद करता था। युवती की मां आरोपी को बीडीए का एक अन्य मकान भी दिलाने वाली थी। इससे पहले मिसरोद पुलिस मर्ग 02/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) ने की थी। जांच के बाद पुलिस ने 06 जनवरी को 05/24 304—बी (दहेज हत्या के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: जालसाज ने लिंक भेजकर खाते से निकाल ली रकम
Don`t copy text!