Bhopal Property Fraud: दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेची

Share

Bhopal Property Fraud: नकद और डिजीटल तरीके से किया था करीब साढ़े सात लाख रुपए का भुगतान

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर को साढ़े सात लाख रुपए की चपत लगा दी गई। उन्होंने बैरसिया में चार एकड़ जमीन का अनुबंध किया था। जिसके एवज में करीब साढ़े सात लाख रुपए का भुगतान उन्होंने किया था। रकम लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने की बात को टालता रहा। इस संबंध में पिपलानी थाना पुलिस ने जालसाजी और गबन (Bhopal Property Fraud) का मामला दर्ज किया है।

इन्होंने सौदा करते वक्त दी थी गवाही

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 03 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे 1231/21 धारा 420/406 का प्रकरण दर्ज किया है। घटना 21 सितंबर, 2020 को हुई थी। शिकायत चंद्रभान सिंह पिता स्वर्गीय लाल सिंह उम्र 61 साल ने दर्ज कराई है। वे अविनाश नगर स्थित लक्ष्य होम्स में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि संतोष कुमार जैन (Santosh Kumar Jain) के जरिए आरोपी यशवंत सिंह राजपूत से पहचान हुई थी। आरोपी चूनाभट्टी इलाके में रहता था। उसने जगन्नाथ पिता धन्नालाल की जमीन का सौदा किया। चार एकड़ जमीन प्रति एकड़ दो लाख 60 हजार रुपए का सौदा हुआ। यह सौदा इंद्रपुरी स्थित चंद्रभान सिंह (Chandrabhan Singh) की क्लीनिक में हुआ था। उस वक्त गवाही संतोष कुमार जैन और चंदर सिंह (Chandar Singh) ने दी थी। सौदा 10 लाख, 40 हजार रुपए में तय हुआ। जिसमें नकद 3 लाख 40 हजार और चैक के जरिए 3 लाख 80 हजार और फोनपे से करीब 45 हजार रुपए का भुगतान किया गया। सौदे के वक्त छह महीने में रजिस्ट्री कराने की शर्त थी। लेकिन, आरोपी यशवंत सिंह राजपूत (Yashwant Singh Rajput) उन्हें कई दिनों से टाल रहा है। जब वे सीधे जमीन मालिक जगन्नाथ के पास पहुंचे तो उन्होंने अपनी जमीन बेचने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे किसी यशवंत सिंह राजपूत को पहचानते नहीं है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निजी अस्पताल की अटेंडर से बलात्कार

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!