Bhopal news: शादी के बाद बिगड़े हालात, लगाई फांसी

Share

Bhopal News: कुछ महीनों बाद पत्नी से हो गया था तलाक, जिसके बाद रहने लगा था जीएसटी विभाग का अफसर परेशान

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। जीएसटी विभाग के एक अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण वजह साफ नहीं हो सकी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि शादी के कुछ महीने बाद अफसर का पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह परेशान रहने लगे थे।

पुलिस को ऐसे मिली सूचना

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार रोहित (Rohit Singh) सिंह पिता देवी गुलाब सिंह उम्र 38 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को यह जानकारी उसके चाचा के लड़के मोहित सिंह (Mohit Singh) ने दी थी। वह कोलार रोड स्थित साई नाथ नगर (Sai Nath Nagar) में रहता था। रोहित सिंह जीएसटी विभाग (GST Department) में जॉब करते थे। उनकी दस साल पहले शादी हुई थी। हालांकि पत्नी के साथ उनकी नहीं बनी तो दोनों अलग—अलग रहने लगे। कुछ महीने बाद पत्नी से तलाक भी हो गया। इस तलाक के बाद वे काफी परेशान रहने लगे थे। कम बातचीत और मेलजोल लोगों के साथ उनका हो गया था। जिस कारण उनका मनोचिकित्सक से भी इलाज चल रहा था। कोलार रोड पुलिस मर्ग 38/24 दर्ज कर बीमारी के संबंध में वजह का पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार ई—रिक्शा पलटा
Don`t copy text!