Bhopal News: चार महीने पूर्व हुई घटना में अब दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण, मछली पकड़ने के लिए तालाब में छोड़ा गया था करंट
भोपाल। करंट से झुलसकर हुई मौत के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना चार महीना पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मछली पकड़ने के लिए करंट का इस्तेमाल किया था। जिसकी चपेट में आने के कारण यह गंभीर हादसा हुआ था।
फूफा ले गया था अस्पताल
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार नेतराम सिंह रजक (Netram Singh Rajak) पिता भरोसी रजक उम्र 35 साल को करंट लगने से मौत हो गई थी। वह कोलार थाना स्थित कजलीखेड़ा के पास काला पानी में रहता था। वह प्रेस करता था। पुलिस ने बताया कि नेतराम रजक नदी में 15 अगस्त की दोपहर मछली पकड़ने गया था। उसके साथ प्रकाश रजक (Prakash Rajak) और विनोद भी थे। प्रकाश रजक रिश्ते में फूफा लगते हैं। वहां उसको करंट लग गया था। जिसके बाद प्रकाश रजक रामकृष्ण अस्पताल (Ramkrishna Hospital) लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने चेक करके उसको मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को सूचना डॉक्टर व्यास ने दी थी। इस मामले की जांच एसआई मनोज यादव (SI Manoj Yadav) कर रहे है। कोलार रोड पुलिस मर्ग 82/24 कायम किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि नेतराम सिंह रजक, विनोद रजक (Vinod Rajak) और प्रकाश रजक पानी में करंट छोड़कर मछली पकड़ रहे थे। ऐसा करते वक्त विनोद रजक और प्रकाश रजक ने लापरवाही बरती थी। जिस कारण उसको करंट लग गया था। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने इस मामले में अब प्रकरण 896/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 18 दिसंबर की शाम पौने छह बजे कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।