Bhopal Robbery News: नशे में धुत कार सवार लुटेरों ने की लूटपाट

Share

Bhopal Robbery News: डंडों और चाकू मारकर चार दोस्तों को किया जख्मी

Bhopal Robbery News
नजीराबाद थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Robbery News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां चार युवकों को जो कार में सवार थे उन्हें लूट लिया गया। लूटपाट करने वाले आरोपी भी कार में सवार थे। पुलिस को कार का एक नंबर मिला है। जिसकी सीरीज में गड़बड़ी पाई गई है। उनकी तलाश के लिए पुलिस मुखबिरों की मदद ले रही है।

कार ओवरटेक करने के बाद लूटा

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 11 जून की दोपहर लगभग तीन बजे धारा 394 मारपीट कर लूटपाट का के दर्ज किया है। शिकायत अयोध्या नगर नगर निवासी रितिक कुशवाहा (Hrithik Kushwaha) ने दर्ज कराई है। वह मूलत: बेगमगंज (Begumganj) का रहने वाला है। भोपाल में वह पढ़ाई करने के लिए रहता है। यह घटना शुक्ला गांव के पास हुई थी। पुलिस को लूटपाट करने वाले आरोपियों के कार का नंबर भी मिला है। आरोपी चार मोबाइल और करीब 13 हजार रुपए छीन ले गए हैं। आरोपियों ने ओवरटेक करके पीड़ितों की कार को रोक लिया था। पुलिस को कहानी में पेंच नजर आ रहा है। जिसकी तस्दीक के लिए वह आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

घर जाने के बाद दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal Robbery News
सांकेतिक चित्र

थाना प्रभारी ने बताया कि रितिक कुशवाहा घटना के वक्त अकेला नहीं था। उसकी कार में करोद निवासी दीपक कुशवाहा (Deepak Kushwaha), अनुज और प्रशांत साहू (Prashant Sahu) भी थे। तीनों भी बेगमगंज के रहने वाले है। इसलिए एक—दूसरे को पहचानते हैं। लूटपाट करने वाले सारे आरोपी नशे की हालत में थे। पुलिस को पीड़ित ने हुलिया बताया है। जिसके आधार पर सर्चिंग की जा रही है। कार का नंबर अधूरा मिलने के कारण आरोपियों को पहचान नहीं हो पा रही है। आरोपियों ने डंडे और चाकू से हमला कर लूटपाट किया था। आरोपी कच्चे रास्ते से ही भागे थे। घर आकर पीड़ितों ने जानकारी रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद वह एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छोला इलाके में गोलियां चली
Don`t copy text!