MP BJP News: भाजपा का डिजीटल ट्रांसपेरेंसी पर फोकस

Share

MP BJP News: वन नेशन थीम पर साफ्टवेयर की मदद से कोषाध्यक्षों और सह कोषाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने की तैयारी

MP BJP News
प्रशिक्षण कार्यशाला में दीप प्रज्वलित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अन्य पदाधिकारी। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। भारत की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन वाला दल भारतीय जनता पार्टी का है। दल जनता के बीच कैसे लोकप्रिय हैं, यह जानने विदेशों से भी लोग आते हैं। संगठन को पूर्वजों ने अपने त्याग, तपस्या और परिश्रम से सींचा है। तब जाकर मध्यप्रदेश (MP BJP News) का पार्टी संगठन देश में नंबर एक पर है। इसे वित्तीय प्रबंधन के मामले में भी शिखर पहुंचाना है। यह विचार पार्टी की नेशनल आडिटर वेणी थापर ने व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत कई अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसलिए प्रशिक्षण पर दिया जा रहा जोर

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्षों की बैठक का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, राष्ट्रीय अंकेक्षक वेणी थापर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विष्णुदत्त शर्मा ने सभी कोषाध्यक्षों से आह्वान किया कि उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए वे अपनी भूमिका को पहचानें और उसके अनुरूप काम करें। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बूथ अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कोष संबंधी कोई भी काम कोषाध्यक्ष की सहमति के बाद ही किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अंकेक्षक वेणी थापर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की एक ही बैलेंसशीट तैयार होती है।  जिसमें प्रत्येक जिले का हिसाब-किताब शामिल होता है। जब तक प्रत्येक जिले की जानकारी इसमें शामिल न हो जाए, बैलेंस शीट रुकी रहती है। इसलिए सभी कोषाध्यक्ष अपनी जानकारी और बैलेंस शीट समय पर भेजें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मिलने वाले डोनेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया है। जिसे हमें जिलास्तर तक पहुंचाना है। सभी कोषाध्यक्ष पार्टी को मिलने पर डोनेशन की जानकारी इस पोर्टल पर ही दर्ज करें।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : मेट्रो कंपनी कर्मचारी को कमरे में बंद करके बाहर उसकी बाइक जलाई 
Don`t copy text!