Bhopal News: कार का कांच तोड़ा

Share

Bhopal News: ट्रैफिक रूल बताने को लेकर बाइक सवार से बिरला ग्रुप के कर्मचारी का हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क पर वाहन सही तरीके से न चलाने पर टोकने पर विवाद हो गया। जिसमें आरोपी बाइक सवार ने कार में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसकी शिकायत थाने में बिरला ग्रुप में काम करने वाले कर्मचारी ने दर्ज कराई है।

बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों का तलाश रही पुलिस

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 18 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे हुआ था। थाने में रिपोर्ट मनोज सरोज (Manoj Saroj) पिता आरके सरोज उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। वह अवधपुरी स्थित न्यू फोर्ट कॉलोनी (New Fort Colony) में रहता है। मनोज सरोज बिरला ग्रुप (Birla Group) में जॉब करता है। घटना के वक्त कार में पीड़ित का परिवार भी मौजूद था। सभी लेक व्यू घुमने के बाद घर लौट रहे थे। तभी उसे विशाल प्रजापति और इंदू मिले। दोनों बाइक पर सवार थे। वे कार के आस—पास गलत तरीके से बाइक ड्राइव कर रहे थे। उन्हें टोका तो वे गाली—गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरु कर दिया। इसके अलावा उनकी कार का कांच भी तोड़ दिया। इस मामले की जांच एएसआई रामदेनी राय (ASI Ramdeni Rai) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 93/24 धारा 294/323/506/427/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर व्यक्ति की मौत
Don`t copy text!