Bhopal News: सीएम हाउस के नजदीक तेज रफ्तार बाइक डिवाईडर से टकराई

Share

Bhopal News: बाइक सवार की मौत, पीछे बैठा एक अन्य युवक अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास के नजदीक तेज रफ्तार बाइक डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) सिटी में स्थित श्यामला हिल्स थाना पुलिस कर रही है। हादसे में एक युवक भी जख्मी है जो अस्पताल में भर्ती है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जख्मी के होश में आने का इंतजार

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 20—21 की दरमियानी रात लगभग पौने एक बजे स्मार्ट सिटी अस्पताल से डॉक्टर आनंद (Dr Anand) ने दुर्घटना में जख्मी एक युवक के मौत की सूचना दी। यह दुर्घटना रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पॉलीटेक्निक के नजदीक हुई थी। शव की पहचान सचिन परमार पिता मनोहर सिंह परमार उम्र 28 साल के रुप में हुई। वह सीहोर (Sehore) में स्थित दातलाखेड़ी के नजदीक रफीकगंज इलाके में रहता था। सचिन परमार (Sachin Permar) ही बाइक चला रहा था। जख्मी हालत में उसको स्मार्ट सिटी अस्पताल पहुंचाया गया था। उसके साथ बाइक पर पीछे ओमप्रकाश (Omprakash) भी सवार था। वह कालापीपल (Kalapipal) का रहने वाला है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। श्यामला हिल्स पुलिस मर्ग 05/174 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी हाकम सिंह पंवार (TI Hakam Singh Panvar) ने बताया कि ओमप्रकाश के होश आने पर घटनाक्रम की वास्तविकता पता चल सकेगी।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंगदारी दिखा रहे बदमाश ने तलवार मारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!