Bhopal News: विंध्याचल भवन कर्मचारी के साथ मारपीट 

Share

Bhopal News: बेटे को पीट रहे थे आरोपी, विवाद की वजह को लेकर सामने नहीं आया कोई ठोस कारण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विंध्याचल भवन के एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमलावर दो आरोपियों की पहचान हो गई है। वे पीड़ित के बेटे को पीट रहे थे। जिसको बचाने वह मौके पर पहुंचा था।

महिला ने पुलिस थाने में जाकर लगाया यह आरोप

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट 21 मई की रात लगभग नौ बजे हुई थी। शिकायत धन सिंह मकोरिया (Dhan Singh Makoriya) पिता स्वर्गीय राजाराम मकोरिया उम्र 54 साल ने दर्ज कराई। वे विंध्याचल भवन (Vindhyanchal Bhawan) में नौकरी करते हैं। धन सिंह मकोरिया संजय नगर (Sanjay Nagar) पहाडियां में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मनीष मकोरिया (Manish Makoriya) को आरोपी सुभाष और बलराम से झुमाझटकी कर रहे थे। समझाईश देने पर वे नाराज हो गए और बेटे को छोड़कर वे पिता से झूम गए। आरोपी सुभाष और बलराम ने धारदार वस्तु से कंधे पर प्रहार किया। बेटे को हाथ और कान में चोट आई है। पुलिस ने 245/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पिता—पुत्र को बचाने वहां विद्या भी आई। जिसके जेवरात आरोपियों के जाने के बाद नहीं मिले।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को छेड़ने के बाद पीटकर भागा
Don`t copy text!