Bhopal Brutal Murder: हिरासत में लिए राजा के कातिल

Share

20 दिन पहले जेल के नजदीक सीने में चाकू घोंपकर की थी हत्या, पुरानी रंजिश की वजह से दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Brutal Murder
मृतक राजा खान

भोपाल। (Bhopal Crime News) राजधानी भोपाल में 20 दिन पहले हुए राजा खान के कत्ल के मामले (Bhopal Brutal Murder) में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Brutal Murder) की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में जेल के नजदीक हुई थी। दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश (Bhopal Anger Murder) के चलते हत्या की थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

यह भी पढ़े: जेल परिसर में युवक की चाकू घोप कर हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा खान (Raja Khan) के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजा अशोका गार्डन इलाके का रहने वाला था। उसकी 25 जनवरी को बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। वह जेल में बंद गुफरान से मुलाकात करने गया था। वहां से लौटते वक्त बाहर खड़े आरोपी सलमान (salman) और वसीम (Waseem) ने यह हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजा को पहले से जानते हैं। सलमान भोपाल में निशातपुरा स्थित हाउसिंग बोड़ कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं वसीम आशोका गार्डन इलाके में रहता है। राजा के आने पर आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली थी। जिसका मृतक ने विरोध किया था। विरोध करने के दौरान तीनों के बीच विवाद हुआ था।

यह भी पढ़े: मडला का मिला पुलिस को सुराग

दोनों आरोपियों ने राजा की चाकू घोंप दिया था। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए आस—पास इलाकों में दबिश दे रही थी। इस बीच 20 दिन बाद पुलिस को कामयाबी मिल गई। दोनों ने बताया कि मृतक से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसके चलते ही घटना वाले दिन मृतक उसके हाथ लग गया था। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि उन्हें आरोपियों के संबंध में ठोस सुराग मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: 10 साल बाद जालसाज गिरफ्तार

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!