Naxal : हत्या करके मुखबिरी करने वालों के लिए चेतावनी का पर्चा चस्पा

Share
यह है वह पर्चा जिसको चस्पा किया गया

नक्सलियों के पूर्व संगम सदस्य को बीच चौराहे पर गोली मारी, बालाघाट में हुई घटना

बालाघाट। प्रदेश में नक्सलियों (Naxal) का आतंक एक बार फिर पैर पसार रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियों से बैखोफ होकर नक्सलियों ने एक व्यक्ति को बीच चौराहे पर मार दिया। उसको मारने के बाद एक चेतावनी भरा पर्चा भी चिपका गए। हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में होना बताया जा रहा है। घटना से नक्सलियों के सामने एक बार फिर पुलिस प्रशासन कमजोर और असहाय नजर आया।
जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की (Naxal) हत्या की गई है वह (Naxal) नक्सलियों के ही कैडर का पूर्व संगम सदस्य था। वारदात बालाघाट जिले के लांजी इलाके पित्तकोना के नजदीक मुंडा गांव की है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में नक्सलियों के विस्तार दलम उसके डिवीजन काफी सक्रिय हैं। हत्याकांड को गुरुवार रात अंजाम दिया गया। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसका नाम बृजलाल है। उसके नाम को लिखकर चेतावनी भरा पत्र भी (Naxal) नक्सली चस्पा कर गए हैं। नक्सलियों ने कहा है कि जो भी पुलिस का साथ देगा उसका अंजाम बृजलाल जैसा ही होगा। बृजलाल को गोलियां मारी गई है। मामले की जानकारी लगने पर एसपी बालाघाट अभिषेक तिवारी ने भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि चौरिया के जंगल में (Naxal) नक्सली मूवमेंट हैं इस बात की खबर मिली है। इस कारण उस इलाके में सर्चिंग की जा रही है। यह वारदात पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अंजाम दी गई है। जिस व्यक्ति को मारा गया है वह पुलिस का मुखबिर नहीं था। यह दहशत बनाने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Inter State Vehicle Gang : एसटीएफ ने कुख्यात बदमाशों को दबोचा

हत्या करने महिला नक्सली आई
हत्या गुरुवार रात नौ बजे की गई। हत्या करने के लिए एक महिला (Naxal) नक्सली भी आई थी। उसके साथ चार पुरूष थे। महिला घर में घुसी और बृजलाल को घर से निकालकर लाई। चौराहे पर उसकी कनपटी पर बंदूक सटाकर उसे गोली मार दी गई। बृजलाल (Naxal) नक्सली संगम सदस्य था। तत्कालीन एसपी जयदीप के दौरान उसने सोधन डोंगरी में बम धमाका किया था। इसमें बृजलाल भी आरोपी था। वह फरार चल रहा था लेकिन उसे चार साल पहले दबोच लिया गया था। जमानत पर छूटने के बाद बृजलाल अपने गांव मुंडा में रह रहा था। नक्सलियों को शक था कि वह मुखबिरी कर रहा है। इसी शक पर उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

एक पखवाड़े में दूसरी घटना
बालाघाट जिले के अलावा कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां (Naxal) नक्सलियों का दखल बढ़ते जा रहा है। नक्सलियों की ही एक टुकड़ी ने 31 मई को भी हमला किया था। यह हमला मोती नाला क्षेत्र में किया था। यहां (Naxal) नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ को जला दिया था।

Don`t copy text!